ADVERTISEMENT
home / Uncategorized
आलिया भट्ट GUCCI क्रुज के स्टार कोलाज रील में नहीं आईं नजर तो फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

आलिया भट्ट GUCCI क्रुज के स्टार कोलाज रील में नहीं आईं नजर तो फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

आलिया भट्ट GUCCI Seoul Cruise 2024 की टॉप स्टार में से एक थीं। आलिया भट्ट ने इस ईवेंट को डकोटा जोनसन, गल्फ कनावत, IU और कई अन्य सितारों के साथ सिओल में आयोजित GUCCI फैशन शो में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं GUCCI ने अपने पेज पर हर एक स्टार के लिए इंडीविजुअल पोस्ट भी बनाई है और आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम पोस्ट पर सबसे अधिक लाइक्स हैं, जो बताते हैं कि भारत भी काफी मशहूर देश है। लेकिन इसके बावजूद भी GUCCI के स्टार कोलाज में आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। इस पर रेडिट पर लोग मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं।

यहां देखें GUCCI का स्टार कोलाज

वैसे तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि GUCCI ने एक स्टार के लिए एक अलग वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही इस कलेक्शन के बारे में लोग क्या कह रहे हैं, इस पर सोशल मीडिया कैप्सुल भी है और इस वजह से लोग आलिया के कोलाज से मिस होने पर भी रिएक्ट कर रहे हैं।

काफी वक्त बाद ही सही लेकिन अब ग्लोबल ब्रांड अपना फोकस भारत में भी ला रही हैं और एशिया पर भी कर रही हैं। हम देख सकते हैं कि कोरिया, थाइलैंड, चाइना, इंडोनेशिया आदि जैसी जगहों के इंफ्लूएंसर्स को भी अब ब्रांड्स मौका दे रही हैं। हालांकि, इसमें सबसे अधिक नंबर कोरिया के सेलेब्स का है क्योंकि hallyu wave काफी मशहूर हुई है और आमतौर पर कोरियन लोग काफी फैशन कोंशियस होते हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया भट्ट ईस्ट एशिया में काफी मशहूर हो गई हैं। वेस्ट में भी जिन लोगों ने इस फिल्म को देखा है वो भी एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण भी हाल ही में लुई विटन की एंबेसडर बनी हैं और प्रियंका चोपड़ा भी वेलेंटीनों में काफी नजर आई हैं।

ADVERTISEMENT

आलिया भट्ट इस दौरान लिटिल ब्लैक ड्रेस विद चंकी हील्स और ट्रांसपेरेंट हैंडबैग में दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस का हैंडबैग GUCCI के लेटेस्ट कलेक्शन का था। इस बैग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स भी बनाए गए थे। हालांकि, अब देखना ये होगा कि एक्ट्रेस ब्रांड की अन्य वीडियो और तस्वीरों में दिखाई देती हैं कि नहीं। प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो आलिया जल्द ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।

22 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT