ADVERTISEMENT
home / फैशन
दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं तो अलाया एफ के इस येलो ब्लेजर लुक से लें इंस्पीरेशन, देखें Pics

दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं तो अलाया एफ के इस येलो ब्लेजर लुक से लें इंस्पीरेशन, देखें Pics

अलाया एफ एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो ईजी-टू-वियर कपड़े पहनना पसंद करती हैं और हमेशा अपने फ्रेश स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। 23 वर्षीय एक्ट्रेस ने जवानी जानेमन फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है और उन्होंने अपने मिनिमल फ्रेंडली एसेंबल से हमेशा फैंस का दिल जीता है। उनकी क्लोसेट में आपको कई सारी कलरफुल जैकेट, ब्लेजर और ऑफ ड्यूटी लुक्स मिलेंगे, जो हमेशा आपको मेजर लेयरिंग गोल्स देंगे और उनका यह लुक भी कुछ अलग नहीं है।

व्यस्त सोमवार को अलाया एफ शहर में एक काम की मीटिंग के दौरान पैप्स की नजर में आई गईं। इस दौरान अलाया सनशाइन येलो ब्लेजर और शोर्ट्स में दिखाई दे रही थीं और उनकी वाइब्रेंट पर्सनेलिटी के साथ उनका यह लुक बहुत ही अच्छा लग रहा था। उनकी इस हाई-वेस्ट शोर्ट्स में इलास्टिक डिटेल्स दिखाई दीं और मैचिंग कलर में एक फैब्रिक बेल्ट भी नजर आईं। उन्होंने अपने इस आउटफिट को चंकी व्हाइट स्नीकर के साथ पेयर किया था, जिसका कलर उनके टॉप से मिलता-जुलता था।

फ्रेडी स्टार ने अपने लुक को क्रिस्टियन डियोर के आइकॉनिक सैडल बैग के साथ कंप्लीट किया था, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये है। अपने बालों और मेकअप को सिंपल रखते हुए अलाया ने बालों को स्ट्रेट रखा और उन्हें सेंट्रल पार्टिंग दी। ग्लोइंग स्किन, ग्रूम्ड आइब्रो और लैश पर मस्कारा और कोह्ल आईज और पिंक ग्लॉसी लिप्स के साथ अलाया ने अपना चिक स्टाइल कंप्लीट किया। उन्होंने अपने साथ एक ब्लैक मास्क भी कैरी किया था।

अगर आप अपने दोस्तों के बीच सॉलिड स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं तो आपके पास भी ब्लेजर और शॉर्ट्स सेट जरूर होना चाहिए और कलर्स सही में आपके लुक को अधिक शानदार बनाते हैं।

ADVERTISEMENT

POPxo मेकअप की हॉट मेस आईशैडो के साथ पाएं, परफेक्ट नाइट टाइम लुक।

17 Nov 2021
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT