ADVERTISEMENT
home / पैरेंटिंग
आदित्य नारायण

जन्मदिन विशेष: काम पर बेटी को मिस करते हैं आदित्य नारायण, बताया खुद को ‘फोमो’ डेड

जाने माने गायक, फेमस होस्ट और एक्टर आदित्य नारायण का 6 अगस्त को जन्मदिन होता है। उनका जन्म 1987 में मुंबई में हुआ था। बचपन से ही वह काफी फेमस थे। उन्होंने अपना पहला गाना चार साल की उम्र में गाया था। इन दिनों आदित्य फिल्म सुपरस्‍टार सिंगर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। काम के चलते उन्हें ज्यादातर समय घर से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में वो अपनी बेटी त्विषा और वाइफ श्वेता को बहुत ज्यादा मिस कर रहे है। 

दरअसल, आदित्य इसी साल फरवरी में एक प्यारी-सी बच्ची के पिता बने हैं। ऐसे में उनका सेट पर उसे मिस करना लाजमी है। आपने कई पैरेंट्स के मुंह से सुना होगा कि बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। कुछ ऐसा ही आदित्य का भी हाल है। शूटिंग में व्यस्त आदित्य जब भी घर जाते हैं उन्हें लगता है कि उनकी बेटी इतनी जल्दी बड़ी होती जा रही है।

मैं फोमो डेड हूँ

आदित्य नारायण
बेटी के साथ आदित्य नारायण

आदित्य का मानना है कि उनके घर में बेटी का जन्म होना उनके लिए ब्लेसिंग है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम त्विषा नारायण झा रखा है। बता दें, त्विषा का मतलब होता है रोशनी। फादर्स डे के मौके पर बेटी के बारे में बात करते हुए आदित्य ने बताया था कि त्विषा बहुत क्यूट है और मैं अक्सर उसके साथ बहुत खेलता हूं। उसकी पर्सनैलिटी का विकास हो रहा है। हर बार जब मैं असाइनमेंट से वापस घर लौटता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है कि वह बहुत बड़ी हो गई है। मैं फोमो (FOMO- किसी चीज को मिस करने का डर या भावना) डैड हूँ। मुझे हमेशा ऐसा महसूस होता है कि मैं सब मिस कर रहा हूं।

मुझे बेटी के साथ समय बिताना और खेलना अच्छा लगता है

आदित्य ने आगे बताया था कि पिछले कुछ हफ्तों से उनकी बेटी ज्यादा समय जाग रही है और चीजों पर गौर कर रही है। ऐसा लगता है कि उसे बड़े होने की बहुत जल्दी है। उसने अभी क्रॉल करना शुरू नहीं किया है, लेकिन वह कोशिश करती है। जल्दी शायद वो चलना शुरू कर दे। मुझे हर दिन उसके साथ टाइम स्पेंड करना व खेलना बहुत अच्छा लगता है।

ADVERTISEMENT

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा ये क्यूट मैसेज

पिछले दिनों आदित्य अपनी आगमी फिल्म की शूटिंग के दौरान बेटी को काफी मिस कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने अपनी प्यारी बेटी और पत्नी का क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में अपनी फीलिंग्स शेयर की थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “पापा को मम्मी और हमारी नन्हीं मार्शमैलो की बहुत याद आती है”।

श्वेता रखती हैं बेटी का ज्यादा ध्यान

आदित्य नारायण
आदित्य नारायण फैमिली पिक

आदित्य ने बताया कि मेरी पत्नी श्वेता त्विषा का पूरा ध्यान रखती है। मैं अपनी बेटी के साथ खेलता हूं, उसे एंटरटेन करता हूं, उसके साथ टाइम स्पेंड करता हूं। लेकिन श्वेता उसकी पूरी देखभाल करती है। यह देखकर माँ होने का महत्व क्या है, इसका अहसास होता है। पैरेंटिंग की जर्नी के बाद श्वेता के लिए मेरा सम्मान दस गुना बढ़ गया है। 

उम्मीद करते हैं आदित्य नारायण की अब तक की पैरेंटिंग जर्नी पर आधारित यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहे पॉपेक्सो के साथ। हैप्पी बर्थडे आदित्य नारायण।

चित्र स्रोत: Instagram

ADVERTISEMENT
05 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT