ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
ये 9 बॉलीवुड डीवा 2022 में इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार, देखें PICS

ये 9 बॉलीवुड डीवा 2022 में इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार, देखें PICS

2021 में बहुत सी चीजें होनी थीं लेकिन पेंडेमिक की वजह से कुछ भी नहीं हो पाया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों की रिलीज हो डिले कर दिया गया है और साथ ही कई फिल्मों की शूटिंग भी पेंडेमिक की वजह से प्रभावित हुई हैं। हालांकि, अब एक बार फिर थिएटर खुलने की वजह से बी-टाउन में चीजें पटरी पर आने लगी हैं। हमने पिछले 2 महीनों में कई फिल्में सिनेमा हॉल में रिलीज होते हुए देखी हैं और हम नहीं चाहते कि ये बंद हो। इस वजह से हम यहां आपको बॉलीवुड की 9 ऐसी डीवा के बारे में बताने वाले हैं, जो 2022 में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वैसे तो इनमें से काफी सारे सेलेब्स 2021 में ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे लेकिन कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं हो पाया। हम उम्मीद करते हैं इस साल कोविड-19 बेकसीट ले ले और फिल्म इंडस्ट्री की ये 9 डीवा इंडस्ट्री में डेब्यू करें।

ये 9 डीवा करने वाली हैं 2022 में डेब्यू

शनाया कपूर

हम पिछले कुछ समय से शनाया कपूर का बॉलीवुड में एंटर करने का इंतजार कर रहे हैं। यहां तक कि हमें पूरा यकीन था कि वह 2021 में डेब्यू कर लेंगी लेकिन कोविड-19 की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल, शनाया कपूर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और हम उनकी इस फिल्म का 2022 में रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

सुहाना खान

सुहाना खान ने पिछले साल अगस्त में फिल्म मेकिंग का न्यूयॉर्क में अपना कोर्स खत्म कर लिया है और वह जल्द ही मुंबई वापस आने वाली हैं। साथ ही हो सकता है कि उनका पहला प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स के साथ हो। दरअसल, जोया अख्तर आर्ची कोमिक का जल्द ही देसी वर्जन ला रही हैं और इसमें उन्होंने सुहाना को लीड किरदार के लिए अप्रोच किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमें इसमें सुहाना खान बेटी कूपर या फिर वेरोनिका लॉज की भूमिका में दिखाई दें।

ADVERTISEMENT

अलीजे अग्निहोत्री

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपनी भतीजी अलीजे अग्निहोत्री को इस साल लॉन्च करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार वह अवनीश भरजात्या की फिल्म में सनी देओल के बेटे राजवीर के अपोजिट दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी 2022 में ही शुरू होगी और हम दोनों स्टार किड्स को स्क्रीन पर एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म पृथ्वीराज चौहान इस साल दिवाली पर रिलीज की जा सकती हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि मेकर्स अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करना चाहते हैं और इस वजह से फिल्म की डेट्स भी शिफ्ट हो सकती हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर को फैंस जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखेगी। वह फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।

इसाबेल कैफ

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ कथा फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म में इसाबेल कैफ के अपॉजिट आयुश शर्मा नजर आएंगे। यह एक्शन ड्रामा फिल्म है और इस साल रिलीज होने वाली है।

शालिनी पांडे

शालिनी पांडे ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म अर्जुन रेड्डी से डेब्यू किया था। इसके बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंटर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म पिछले साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी लेकिन बाद में इसे डिले कर दिया गया था। इसके बाद हम उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म इस साल रिलीज की जाएगी।

ADVERTISEMENT

रशमिका मंदाना

तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्में देने के बाद अब रशमिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह के तैयार हैं। एक्ट्रेस एक्शन थ्रिलर फिल्म मिशन मजनू के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

पलक तिवारी

पलक तिवारी ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो बिजली से बज वर्ल्ड में काफी नाम कमाया है। हालांकि, ये तो केवल शुरुआत है और इसके आगे उन्होंने अपने करियर के लिए कई चीजें प्लान कर रखी हैं। दरअस, वह जल्द ही फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चेप्टर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह विवेक ऑबरॉय के साथ नजर आएंगी।

हरनाज संधू

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने 2021 में पूरे भारत को गर्व महसूस कराया है। पंजाबी एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में बड़ा डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं और वह संयज लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि 2022 भी उनके लिए लकी साल हो और उनकी ये सब सभी ख्वाहिशें सच हो जाएं।

यह भी पढ़ें:
कपिल शर्मा ने बताया कि आखिर क्यों गिन्नी से शादी करना उन्हें लगता था नामुमकिन, याद किये पुराने दिन
Then Vs Now: जानिए अब कैसी दिखती हैं फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की फेमस हॉकी गर्ल्स प्लेयर
नेहा धूपिया ने बेटे का किया नामकरण, पूल तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया इसका मतलब

ADVERTISEMENT
10 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT