ADVERTISEMENT
home / Travel in India
दिल्ली में अपनी सुबह को बनाना है खास तो आप भी कर सकते हैं ये 5 चीजें

दिल्ली में अपनी सुबह को बनाना है खास तो आप भी कर सकते हैं ये 5 चीजें

दिल्ली बहुत सी चीजों के लिए मशहूर है और आप यहां बहुत सारी चीजें कर सकते हैं। दिल्ली में आप वो सब कर सकते हैं जिससे आपको बोरियत महसूस ना हो फिर चाहे साल का कोई भी समय क्यों ना हो। दिल्ली की सुबह बहुत ही शानदार होती है और इस वजह से अपनी सुबह को और खास बनाने के लिए आप यहां कई तरह की एक्टिविटी कर सकते हैं। इस वजह से आज हम आपके लिए 5 ऐसी चीजें लाए हैं जिन्हें आप सुबह के समय कर सकते हैं।

युलु राइड लें

युलु राइड, शहर को जानने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है और साथ ही ये इको-फ्रेंडली भी है। आप इस तरह से थकेंगे भी नहीं आर साथ ही शहर के शानदार मौसम का मजा भी ले पाएंगे। युलु ने दिल्ली मेट्रो के साथ कॉलेबोरेशन किया हुआ है और 10 मिनट के लिए ये 10 रुपये चार्ज करते हैं। इसका सबसे बेस्ट पार्ट ये है कि आप इको-फ्रेंडली तरीके से सिटी लाइफ को करीब से देख सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं।

भानगढ़ के किले का रहस्य क्या है

यमुना घाट पर बोट राइड

आप सुबह के समय यमुना घाट पर बोट राइड कर सकते हैं और शानदार मौसम और आस-पास के व्यू का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत नजारे और अच्छी वाइब्स मिलेंगी। साथ ही नवंबर से फरवरी तक तो यमुना घाट सुबह के समय बहुत ही खूबसूरत लगती है और यहां पर माइग्रेटरी सीगल्स भी दिखाई देते हैं। अगर आप फोटोग्राफर हैं तो अपना कैमरा उठाइए और यहां पर जाकर शानदार तस्वीरें खींचने के लिए तैयार हो जाइए।

ADVERTISEMENT

खूबसूरत बगीचों में योगा या फिर सैर पर जाएं

सुबह के समय आप चाहें तो दिल्ली के खूबसूरत बगीचों या फिर पार्क में जा सकते हैं। खूबसूरत पेड़ों और पौधों से भरपूर इन बगीचों में योगा करने का अलग ही मजा है और साथ ही इस तरह से आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। दिल्ली के कुछ खूबसूरत बगीचों और पार्क में कुछ का नाम यहां दिया गया है- इंद्रप्रस्थ पार्क, बुद्दा जयंती पार्क, लोधी गार्डन, नेहरू पार्क आदि।

फूलों की मंडी में जाएं

दिल्ली एक खूबसूरत शहर है और आप यहां सुबह के समय काफी सारी चीजें कर सकते हैं। इन्ही में से एक है फूल मंडी, जहां आप कई तरह के अलग-अलग फूलों को देख सकते हैं। इस जगह आप खूबसूरत फूलों को देख सकते हैं और आप चाहें तो अपने घर के लिए भी गुलाब, लिली या फिर ऑर्चिड आदि जैसे फूलों को खरीद सकते हैं।

स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट करें

दिल्ली अपने खाने के लिए काफी मशहूर है और यहां पर आपको हर तरह का खाना मिलता है। साथ ही सुबह के समय आपके पास कई तरह के खाने के ऑप्शन भी होते हैं और इस वजह से आप सुबह के समय छोले कुलचे, आलू पूड़ी, पोहा आदि कई सारी चीजें खा सकते हैं। तो अगर आप दिल्ली में हैं तो आपको ये सब चीजें एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:
अगर आप भी हैं इंट्रोवर्ट और सोलो ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो ये टिप्स आएंगी आपके काम
क्या आप सर्दियों में हाइक पर जानें की कर रहे हैं प्लानिंग? अगर हां तो ये टिप्स आएंगी काम
यहां पढ़ें बेस्ट ट्रेवल कोट्स, स्टेटस और मुसाफिर शायरी 

ADVERTISEMENT
03 Jan 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT