ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा तक ये 5 सेलेब्स 2022 में कर सकते हैं शादी

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा तक ये 5 सेलेब्स 2022 में कर सकते हैं शादी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में शादी की है और दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन सच कहें तो हम और बॉलीवुड वेडिंग्स का इंतजार कर रहे हैं। यह साल सभी बॉलीवुड फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था क्योंकि हमारे पसंदीदा सितारों ने शादी की है। हालांकि, कई अन्य बी-टाउन सेलेब्स हैं जो 2022 में शादी कर सकते हैं और इस वजह से हम यहां आपके लिए 5 सेलेब कपल्स की लिस्ट लाए हैं, जो अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

आलिया और रणबीर की शादी बॉलीवुड की सबसे वेटिड बॉलीवुड वेडिंग है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2018 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। दोनों के बीच का बॉन्ड तब से स्ट्रॉन्ग ही हुआ है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि दोनों 2022 में शादी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक दिसंबर में रणबीर का एक शूट शेड्यूल है वहीं आलिया भी जनवरी में अपने शूटिंग शेड्यूल की वजह से बिजी हैं। कपल ने जनवरी में एक दूसरे से शादी करने प्लान किया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों मुंबई या फिर राजस्थान में शादी करेंगे। दोनों अपनी शादी को कोविड-19 सावधानियों के मद्येनजर करेंगे और दोनों की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। 

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बी-टाउन का अन्य सबसे अधिक चर्चित कपल अर्जुन और मलाइका हैं और दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर कपल गोल्स देते हुए नजर आए। पिछले साल दोनों के क्रिस्मस पर शादी करने की अफवाहें सामने आई थीं लेकिन बाद में दोनों ने कुछ और समय तक रुकने का फैसला किया। पिछले साल एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से पूछा गया था कि वह कब शादी कर रहे हैं तो इस पर उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल शादी करने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि दोनों 2022 में शादी कर सकते हैं। 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

केएल राहुल और अथिया शेट्टी का रिलेशनशिप अब कोई सीक्रेट नहीं रहा है। दोनों एक दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं और दोनों का सोशल मीडिया इसका प्रूफ है। मुबारंका एक्ट्रेस अथिया, केएल राहुल के साथ इंगलैंड में भी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर्स अक्सर ही उनके साथ मैच के दौरान ट्रेवल करने वालों का नाम देते हैं और केएल राहुल ने अथिया शेट्टी का नाम बतौर पार्टनर दिया था। 

ADVERTISEMENT

वहीं हाल ही में दोनों अथिया शेट्टी के भाई अहान शेट्टी की फिल्म के डेब्यू पर साथ में नजर भी आए थे और माना जा रहा है कि दोनों 2022 में शादी कर सकते हैं। 

अली फजल और ऋचा चड्डा

इस साल हम लोग ऋचा चड्डा और अली फजल की शादी होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन कोविड-19 के कारण दोनों ने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया है। यहां तक कि कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी शादी के कैंसिल होने पर मजाक भी किया था। 

दोनों ने साथ ही ये भी बताया था कि दोनों के काम से जुड़े कमिटमेंट भी साल के अंत तक खत्म हो जाएंगे और उसके बाद फरवरी या फिर मार्च में शादी करेंगे। 

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा

टीवी की जानी-मानी स्टार करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ जल्द शादी करने वाली हैं। माना जा रहा है कि करिश्मा, वरुण से 2022 की शुरुआत में शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी की रिपोर्ट्स कुछ समय पहले ही सामने आई हैं। बता दें कि वरुण बंगेरा बिजनेसमैन हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:
अंकिता लोखंडे ने शेयर की शादी की खूबसूरत Pics, पति विक्की जैन पर प्यार लुटाते हुए आईं नज़र
अंकिता लोखंडे की विक्की जैन के साथ बेहद शाही अंदाज में हुई शादी, देखिए वेडिंग की Videos
वायरल हुईं #ViKat की प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें, कैटरीना ने पहनी क्रिश्चियन वेडिंग गाउन से इंस्पायर साड़ी

24 Dec 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT