ADVERTISEMENT
home / Family
आपका कोई चाहने वाला इमोशनल परेशानी का कर रहा है सामना तो ऐसे करें उनकी मदद

आपका कोई चाहने वाला इमोशनल परेशानी का कर रहा है सामना तो ऐसे करें उनकी मदद

जब आपके चाहने वाले किसी इमोशनल परेशानी (Emotional Problem) का सामना कर रहे हों या फिर खोया खोया महसूस कर रहे हैं या उन्हें जीवन में क्या करना है ये ना समझ पा रहे हों तो आपकी जिम्मेदारी है कि आप उन्हें प्रोत्साहित करें। हालांकि, यदि आपको उनके व्यवहार में बहुत अधिक बदलाव दिखे, जैसे कि उनका उदास रहना या किसी भी चीज में मन नहीं लगना तो आपको उन्हें प्रोफेशनल थेरापिस्ट (Professional Therapist) को दिखाने के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। लेकिन ऐसा करते समय आपको उनके साथ शांति से पेश आना होगा क्योंकि उनके लिए इस बारे में बात करना बहुत ही इमोशनल हो सकता है। तो ऐसे में अपने चाहने वालों की मदद करने के लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

उन्हें उनके अंदर आ रहे बदलाव दिखाएं

जब आपको अपने चाहने वाले को प्रोफेशनल हेल्प लेने के प्रोत्साहित करना हो तो आप इसकी शुरुआत उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव को दिखा कर सकते हैं और उन्हें समझा सकते हैं कि किस तरह से उनका यह व्यवहार आपको डरा रहा है। इन वॉर्निंग साइन्स का रखें ध्यान-
स्वभाव जिससे आपको डर लगे।
उनका अचानक छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना
बेसिक हाइजीन मेंटेन ना करना।
सोचने और विचलित होने में समस्या।
तथ्यों के महत्व को ना समझना।
दूसरों से बात करने में परेशानी होना या काम करने में परेशानी होना।
इस बारे में आप उनसे आराम से बैठ कर बात कर सकते हैं और उन्हें समझा सकते हैं।
https://hindi.popxo.com/article/types-of-yogasana-in-hindi

अपने प्रियजनों को सही तरह से समझाना

सबसे पहले उन्हें बताया कि आप उनसे कुछ बहुत ही सीरियस बात करना चाहते हैं। इसके बाद उनसे बात करने का एक अच्छा समय चुने जो आप दोनों के लिए ही सही हो। उनसे बात करते हुए उन्हें सहानुभूति दिखाएं और शांत स्वभाव के साथ बात करें क्योंकि हो सकता है कि वो आपकी बात सुन कर उदास या परेशान हो जाएं। प्रोफेशनल हेल्प के लिए सकारात्मक अप्रोच होना जरूरी है। इस वजह से उनकी अच्छाई के लिए उन्हें थेरापिस्ट से कंसल्ट करने का तोहफा दें।

https://hindi.popxo.com/article/5-easy-tips-to-get-back-to-dating-in-hindi

उनके लिए इसे आसान बनाएं

उनके लिए सही थेरापिस्ट ढूंढ पाना मुश्किल होता है और इस वजह से आप उनकी इस काम में मदद कर सकते हैं। उनके लिए शहर में एक एक्सपीरियंस थेरापिस्ट को खोजें और अपोइंटमेंट बुक करें। अगर जरूरत पड़े तो आप  भी उनके साथ जा सकते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले उनसे उनकी परमिशन जरूर ले लें। 

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/nature-quotes-in-hindi

मजबूत उपाय अपनाएं

अक्सर, चिकित्सक शुरू में आपसे बात करना चाह सकते हैं ताकि आप एक संक्षिप्त जानकारी प्राप्त कर सकें। फिर प्रत्येक समस्या के बारे में विशिष्ट रहें, जिससे आपने अपने करीबी को संघर्ष करते देखा है। एक बार, परामर्श हो जाने के बाद, उन्हें चिकित्सक द्वारा सुझाए गए प्रत्येक बिंदु का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें। अंत में, हमेशा उनका समर्थन करें और उनके लिए मौजूद रहें।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
14 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT