ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
आपको भी पसंद है मिनिमल मेकअप लुक, तो आपके पास ज़रूर होने चाहिए ये 10 प्रोडक्ट्स

आपको भी पसंद है मिनिमल मेकअप लुक, तो आपके पास ज़रूर होने चाहिए ये 10 प्रोडक्ट्स

मिनिमल मेकअप (Minimal Makeup) इस समय बहुत ही ट्रेंडिंग है और इसके पीछे बहुत से कारण हैं। मिनिमल मेकअप करने से आपकी त्वचा आसानी से सांस ले पाती है, अधिक फ्रेश और जवां दिखाई देती है और साथ ही मिनिमल मेकअप करना बहुत ही आसान होता है। अगर आप मिनिमल मेकअप की दुनिया में नए हैं तो हम यहां आपके लिए 10 प्रोडक्ट्स लाए हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मिनिमल लुक पा सकते हैं।

आपके पास होने चाहिए ये 10 प्रोडक्ट्स – 10 Minimal Makeup Products you must have in Hindi

ब्रो जेल

आपकी आईब्रो आपके चेहरे को फ्रेम करती है और आप इन्हें अटेंशन देना नहीं छोड़ सकते हैं। इस वजह से आपके पास आईब्रो जेल (Eyebrow Gel) जरूर होना चाहिए। आप अपनी आईब्रो पर जेल से ब्रश कर सकते हैं और इससे आपका चेहरा अधिक डिफाइंड लगता है। टिंटेड आईब्रो जेल इसके लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि ये आपके चेहरे को अधिक डिफाइंड लुक देता है। हालांकि, यदि आप ओवरडू नहीं करना चाहते हैं तो आप क्लियर जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मस्कारा

मस्कारा आपकी लैश को केवल कर्ल ही नहीं करता बल्कि साथ ही आपके चेहरे को अलग लुक भी देता है। मस्कारा आपकी आंखों को बढ़ा दिखाने में मदद करता है। साथ ही यदि आप इसकी केवल सिंगल कोट लगाते हैं तो भी आपका चेहरा बहुत प्रेजेंटेबल लगता है। जिन दिनों पर आपका बहुत अधिक मेकअप करने का मन ना हो तो आप केवल लैश को कर्ल कर सकते हैं और साथ में न्यूड लिपस्टिक लगा सकते हैं। 

ADVERTISEMENT

कंसीलर

यदि आपकी त्वचा पर बहुत अधिक निशान नहीं हैं और आपको लाइट कवरेज चाहिए हो तो कंसीलर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। जब बात मिनिमल मेकअप की आती है हेवी बेस या फिर कंसीलर अच्छा काम नहीं करता है। आप अपने शेड से 1 या 2 शेड हल्के कलर का कंसीलर चुनें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छे से उंगली से डैब कर लें या फिर ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड कर लें। 

पाउडर फाउंडेशन / लूज़ पाउडर

मिनिमल मेकअप लुक के लिए आपको बहुत अधिक हेवी बेस की ज़रूरत नहीं है। अगर आप कंसीलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आप पाउडर फाउंडेशन या फिर लूज़ पाउडर बेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी जगह आप बीबी या फिर सीसी क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

https://hindi.popxo.com/article/khatron-ke-khiladi-contestant-anushka-sen-shares-her-hair-care-secret-in-hindi

लिप बाम

जिन दिनों आपका अपने होंठों पर बहुत अधिक लिपस्टिक लगाने या कुछ भी लगाने का मन नहीं होता है, उन दिनों पर आप लिप बाम लगा सकती हैं। ये आपके होंठों को ज़रूरी शाइन देंगे। साथ ही अगर आप लिपस्टिक के बहुत बड़े फैन नहीं हैं तो भी आपके लिए लिप बाम बेस्ट ऑप्शन है। 

https://hindi.popxo.com/article/jasmine-or-mogra-flower-benefits-for-skin-in-hindi

न्यूड लिपस्टिक

बिना खूबसूरत न्यूड लिपस्टिक के आपका ब्यूटी बैग अधूरा है। न्यूड लिपस्टिक में बहुत सी वैराइटी आती हैं। यदि आप स्टार्ट कर रहे हैं तो आ पिंक और ब्राउन लिप शेड्स को ट्राई दे सकती हैं। यदि आपको अपना शेड नहीं मिलता है तो आप लिप कलर को मिक्स करके भी नया शेड बना सकती हैं।

ADVERTISEMENT

चीक टिंट

चीक टिंट इस सीजन के सबसे बड़े ट्रेंड हैं। ये बहुत ही वर्सेटाइल होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करना आसान होता है। आप इसकी वाइड रेंज में से अपने लिए शेड पिक कर सकती हैं। नैचुरल फिनिश के लिए आप ब्राइट पिंक शेड चुन सकती हैं। ये आपको फ्ल्श्ड लुक देगा। साथ ही आईलिड्स पर भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/how-to-apply-eyeliner-in-hindi

मैट आईशैडो पैलेट

अगर आपको आईशैडो पसंद हैं तो आप न्यूड मैट आईशैडो पैलेट ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको बीज, रोज़ पिंक, न्यूड ब्राउन आदि कलर्स मिलेंगे जो बहुत ही अच्छा लगेंगे। मोटे आईशैडो ब्रश की मदद से किसी भी कलर को आईलिड्स पर लगाएं। इसके बाद गीले टीशू से फॉलआउट को साफ कर लें। इसके बाद मस्कारा ज़रूर लगाएं।

हाइलाइटर

क्या आज के समय में हम अपनी मेकअप किट को बिना हाइलाइटर के इमैजिन कर सकते हैं? सनकिस्ड, मिनिमल लुक के लिए हाइलाइटर बहुत ही जरूरी है। आप इसे चीकबोन, नाक, ब्रो बोन पर लगा सकती हैं। आप अपनी लैश पर मस्कारा लगा सकती हैं और साथ में न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

आईलाइनर

आईलाइनर आंखों को हाइलाइट करने के लिए बेहद ज़रूरी है। आप लिक्विड, जेल या पेन आईलाइनर का चुनाव कर सकती हैं। इससे आप विंग्ड, रेगुलर थिक लाइनर आदि कैसा भी लुक पा सकती हैं और न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन प्रोडक्ट्स के साथ अपने मेकअप लुक को करें कंप्लीट।
28 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT